ब्रेकिंग

जनमत के 20 वर्षों से जारी रक्तदान अभियान की 70वीं श्रृंखला संपन्न

नगर पंचायत रूपईडीहा में अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के विवाद में थमा विकास

शातिर एवं संवेदनशील बंदियों पर सतत निगरानी रखी जाए

पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र वितरित कर उनके बेहतर स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना की गई

मादक पदार्थों की कुल अनुमानित कीमत करीब 9 करोड़ 32 लाख रुपये

Ad

जनपद न्यायाधीश, डीएम व एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण : शातिर एवं संवेदनशील बंदियों पर सतत निगरानी रखी जाए

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Jun 30, 2026

बहराइच। जनपद न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह ने जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव व सीजेएम सुश्री नीलम सरोज द्वारा जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कारागार में बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का गहन मूल्यांकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पुरुष बैरक, महिला बैरक, बंदी पाकशाला, क्रीड़ास्थल तथा अस्पताल वार्ड का निरीक्षण शामिल रहा। इस दौरान बंदियों की मूलभूत सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं एवं स्वच्छता व्यवस्था का विशेष रूप से जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि कारागार का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए तथा शातिर एवं संवेदनशील बंदियों पर सतत निगरानी रखी जाए। साथ ही बंदियों की गतिविधियों की समय-समय पर अद्यतन जानकारी उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से समस्त सीसीटीवी कैमरों को निरंतर क्रियाशील रखने तथा जेल मैनुअल के अनुरूप सभी व्यवस्थाओं का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें