तहसील महसी के ग्राम टिकुरी का डीएम व एसपी ने किया भ्रमण : मगरमच्छ हमले में मृतक बालक के परिजनों से भंेट कर बंधाया ढांढस
Kunwar Diwakar Singh
Sat, Jul 18, 2026
बहराइच। तहसील महसी के परगना फखरपुर अन्तर्गत ग्राम टिकुरी में वहस्पतिवार को अपरान्ह लगभग 03ः30 बजे घाघरा नदी में मगरमच्छ के हमले में 12 वर्षीय बालक सुनील सिंह पुत्र स्व. बुधराम सिंह की मृत्यु हो गई है। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्वत व अन्य अधिकारियों के साथ ग्राम टिकुरी स्थित घटना स्थल का भ्रमण कर घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की। डीएम ने मृतक बालक के शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतक बालक के छोटे भाई संजय सिंह आयु लगभग 11 वर्ष व छोटी बहन सीमा सिंह आयु लगभग 07 वर्ष को परिजनों की सहमति से अच्छे स्कूल में शिक्षा दिलाये जाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि मृतक बालक के हिताधिकारियों को अहेतुक सहायता प्रदान करने हेतु कार्यवाही की जा रही है। जल्द ही सरकार द्वारा अनुमन्य धनराशि रू. पांच लाख हस्तगत करा दी जायेगी। डीएम श्री त्रिपाठी ने घटना स्थल मौजूद ग्रामवासियों से अपील की कि सर्तकता बनाये रखें। विशेषकर छोटे बच्चों को नदी व पोखरों के आस-पास न जाने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन