: कांग्रेसियों ने जनसेवा संकल्प सत्याग्रह कर सौपा ज्ञापन
Admin
Fri, Jun 23, 2023
बहराइच से बनारस तक इण्टरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को पुनः संचालित करने की मांग
चिलवरिया बाजार में स्थित गांधी चबूतरे का जीर्णोद्धार व सौन्दीर्यीकरण की मांग
संजय गांधी के पुण्यतिथि मनाई गई
बहराइच। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव व युवा कांग्रेस के रचनाकार क्रांतिकारी नेता स्व. संजय गांधी के पुण्यतिथि पर गांधी चबूतरा चिलवरिया बाजार में जिला कांग्रेस सेवादल के तत्वावधान में विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर जनसेवा संकल्प सत्याग्रह करके खण्ड विकास अधिकारी चितौरा के माध्यम से छह सूत्रीय मांग पत्र महासचिव राज्यपाल को भेजकर बनारस तक इण्टरसिटी एक्सप्रेस पुनः चालू करने की मांग को लेकर स्टेशन अधीक्षक चिलवरिया के माध्यम से रेलमंत्री भारत सरकार को भी मांगपत्र भेजा गया। महामहिम राज्यपाल को भेजे गए ज्ञापन में चिलवरिया बाजार में स्थित गांधी चबूतरे का जीर्णोद्धार व सुन्दरी करण कराकर गांधी जी की प्रतिमा स्थापित किए जाने, जनपद में गांधी चबूतरे की खोज कर उस पर हो रहे अवैध अतिक्रमण, कब्जे करने वालों के विरुद्ध रासुका के तहत कार्यवाही करने, गांवों में खराब पडे हैण्डपम्प, नलकूपों को तत्काल दुरुस्त कराने, भीषण गर्मी के दौरान हो रही विद्युत कटौती पर अंकुश लगाने, तथा जनपद में गिरती हुई कानून ब्यवस्था पर अंकुश लगाने आदि मांगे शामिल हैं। इसके अलावा बहराइच से बनारस तक इण्टरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को पुनः संचालित करने की मांग रेलमंत्री भारत सरकार से की गई है। कार्यक्रम की शुरुआत संजय गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि व सामूहिक रूप से शैल्यूट देकर किया गया। इस अवसर पर विनय सिंह ने कहा कि संघर्षों मे अडिग रहने वाले तथा धूमकेतु की तरह भारतीय राजनीति मे पदार्पण करने वाले युवा हृदय सम्राट, पूर्व सांसद व राष्ट्रीय महासचिव स्व. संजय गांधी जी आयरन मैन व युवा क्रांति के जनक थे। जिलाध्यक्ष रमेश चन्द्र मिश्र ने कहा कि आरएसएस व भाजपा के कुछ लोग वर्तमान समय में गांधी व नेहरू सहित सम्पूर्ण कांग्रेस पार्टी कि छवि धूमिल करने का कुचक्र रच रहे है जिसे सेवादल बेनकाब करेगा। पूर्व जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस श्रीमती इंदु सिंह ने कहा कि संजय गांधी अपने दृढ निश्चय एवं सोच से कांग्रेस पार्टी व संगठन को अत्यंत मजबूती प्रदान करके देश व समाज को नई दिशा दी थी। गिरिजा दत्त झा ने कहा कि युवा राजनीति का जज्बा रखने वाले संजय गांधी 34वर्ष की आयु में असामायिक मृत्यु हो गई थी। संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवाबगंज के अध्यक्ष रामदीन गौतम ने किया। सत्याग्रह में बैजनाथ चौधरी, राजेश कुमार गौतम जिला संगठन मंत्री, नंद कुमार रावत उर्फ नंदू पहलवान, बन्टू बारी, बेचन यादव जुबेर्रहमान सहित कई लोगों ने अपने अपने विचार ब्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन