कांग्रेसजनों ने अपनी बांहों पर काली पट्टी बांध कर नारे को किया बुलंद : छात्रों, युवाओं पर हुए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने मनाया काला दिवस
Kunwar Diwakar Singh
Tue, Jul 21, 2026
पौधरोपण कर कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्मदिवस मनाया
विशेश्वरगंज, बहराइच। विगत दिनों संसद भवन के समक्ष छात्रों, युवाओं, बेरोजगारों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज दमन के विरोध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी विशेश्वरगंज के तत्वावधान में गांधी चबूतरा गंगवल के समक्ष काला दिवस मनाया गया। उक्त दौरान कांग्रेसजनों ने अपनी बांहों पर काली पट्टी बांध कर तथा अपने वाहनो और प्रतिष्ठानों पर काले झण्डे लगाकर मोदी शाह धर्मेन्द्र प्रधान के खिलाफ गर्मजोशी से नारे बुलंद किया। साथ ही पौधरोपण करके कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्मदिवस मनाया। कांग्रेस नेता विनय सिंह ने कहा कि आज देश और समाज का छात्र और नौजवान अपनी बेरोजगारी समस्या से निजात पाने तथा ताबड़तोड़ पेपर लीक होने से क्षुब्ध होकर अपने हक और अधिकार को लेकर शांति पूर्वक मार्च निकालने उन पर क्रूर एवं तानाशाह मोदी सरकार के इशारे पर लाठी गोली का शिकार होना पड़ा। जिससे देश और समाज में भारी आक्रोश और असंतोष व्याप्त है। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष शफीक अहमद, पूर्व अध्यक्ष उमेश तिवारी, डाक्टर नसीम इदरीसी, दुर्गेश सिंह, करीम, लाल जी गिरि, गोपाल यादव, हरिद्वार गौतम, संदीप लाला, सहित कई लोगों ने अपने अपने बक्तब्य में लाठीचार्ज की घोर भर्त्सना की।
विज्ञापन
विज्ञापन