सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यो एवं शिक्षकों को किया गया सम्मानित : सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यो एवं शिक्षकों का अभिनन्दन समारोह आयोजित
Kunwar Diwakar Singh
Mon, Jul 13, 2026
बहराइच। शहर स्थित महराज सिंह इंटर कालेज प्राचीन भवन में सोमवार को उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के तत्वावधान में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यो एवं शिक्षकों को सभी पदाधिकारीयों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक डा. सर्वदानंद एव विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व भाजपा अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्यामकरन टेकडीवाल एवं मानस इंटर कॉलेज के संस्थापक प्रबंधक जगदम्बा प्रसाद मिश्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीनाथ शुक्ल अध्यक्ष प्रदेश न्याय समिति प्रधानाचार्य परिषद ने की। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई तत्पश्चात वैद्य भगवानदीन मिश्रा गाधी इंटर कालेज की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में जिले के ग्यारह सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य व शिक्षकों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष घनश्याम बाजपेई ने कार्यक्रम के विषय को प्रस्तुत करने के साथ सेवानिवृत्त हुए प्रधानाचार्य शिक्षकों के सुस्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। कार्यकारी अध्यक्ष जंसवत सिंह द्वारा अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्यों के विनियमितीकरण का मुद्दा उठाया। अन्त में आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रकाश गुप्ता द्वारा कार्यक्रम में आये सभी प्राचार्य शिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन अनुपम कुमार मिश्र एवं पंकज पाठक ने किया। कार्यक्रम में कृष्ण मोहन शुक्ल, श्रीप्रकाश पटेल, रमेश चंद्र मिश्र, मधु चौधरी, किरण यादव, विनोद कुमार मिश्र, अरविंद कुमार मिश्र, अजीत कुमार वर्मा, पंकज यादव सहित जिले के अधिकांश प्रधानाचार्य एवं प्राचार्या उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन