कुर्रा बनाने में घूस मांगने पर लेखपाल निलम्बित : महसी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में मिली थी शिकायत
Kunwar Diwakar Singh
Sun, Jul 19, 2026
बहराइच। किसान का कुर्रा बनाने को लेकर घूस मांगने पर तहसील महसी के एक लेखपाल को निलम्बित कर दिया गया है। ज्ञातव्य हो कि शनिवार को तहसील महसी में आयोजित आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपेन्द्र कुमार पुत्र देवेन्द्र कुमार निवासी ग्राम लालीपुरवा दा. केवलपुर द्वारा जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी को शिकायत प्रस्तुत करते हुए बताया कि तत्त्कालीन लेखपाल दुर्गेश निगम द्वारा उसके भाई से कुर्रा बनाने के सम्बन्ध में पैसा लिया गया था और अतिरिक्त पैसे की मांग की जा रही थी। आरोपों की पुष्टि के सम्बन्ध में आवेदक द्वारा एक आडियो क्लिप भी उपलब्ध कराया गया। उक्त प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी महसी को जांचोपरान्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम के सम्बन्धित प्रकरण की जांच राजस्व निरीक्षक/नायब तहसीलदार से कराते हुए आवेदक द्वारा उपलब्ध कराये गये आडियो विलप के क्रम में तहसीलदार महसी की आख्या के अनुसार आरोपों की प्रथम दृष्टया पुष्टि करते हुए दुर्गेश निगम तत्कालीन लेखपाल तहसील महसी सम्प्रति तहसील कैसरगंज के विरुद्ध निलम्बित विभागीय कार्यवाही संचालित किये जाने हेतु संस्तुति सहित आख्या प्रेषित की गयी। तहसीलदार महसी की आख्या का संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी कैसरगंज द्वारा वर्तमान में तहसील कैसरगंज के लेखपाल क्षेत्र रायगढ़ बेहडा में तैनात लेखपाल दुर्गेश निगम को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। सम्बन्धित प्रकरण में विभागीय कार्यवाही हेतु नायब तहसीलदार जरवल सुरेन्द्र कुमार वर्मा को जांच अधिकारी नामित करते हुए निलम्बित लेखपाल को भूलेख अनुभाग कैसरगंज से सम्बद्ध कर दिया गया है।
जयपुर में बाबा जय गुरूदेव के सतसंग को लेकर भक्तों में उत्साह
बहराइच। आगामी राजस्थान के जयपुर में बाबा जय गुरू देव के आगामी 27 जुलाई से होने वाले संत सम्मेलन को लेकर जिले में बाबा जय गुरू देव के भक्तों में उत्साह का माहौल है। भारी संख्या में जिले के भक्त बाबा के सतसंग में जाने को लेकर तैयारी में लगे है। भक्तगण ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर सतसंगियों को जागरूक कर रहे है। कार्यक्रम जयपुर के अजमेर रोड ठीकरिया में आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम के अनुसार आगामी 27 व 28 जुलाई सायं 5 बजे पूजन तथा 28 जुलाई को सायं 5 बजे से सतसंग निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन