ब्रेकिंग

आरक्षी संस्कार सिंह गंभीर रूप से घायल, पांच आरोपी गिरफ्तार, जबकि चार अन्य फरार

पकड़े गए नागरिक दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी चंपासारी क्षेत्र के निवासी

सीएमओ ने फीता काटकर किया अभियान का शुभारम्भ

बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस, नगदी, मोबाइल बरामद

नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर हुआ हादसा

Ad

बच्चों को पोलियों ड्राप पिलाकर हुआ पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ : सीएमओ ने फीता काटकर किया अभियान का शुभारम्भ

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Jun 28, 2026

बहराइच। महाराजा सुहेल देव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय के एमसीएच विंग में राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया। इसके बाद स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में जन्मे नवजात शिशुओं को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. संजय खत्री ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए चलाया जाने वाला राष्ट्रीय कार्यक्रम है। उन्होंने बताया कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाई जानी चाहिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के सभी ब्लॉकों एवं शहरी क्षेत्रों में पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। अभियान की प्रभावी निगरानी के लिए सभी ब्लॉकों एवं शहरी क्षेत्रों में सुपरवाइजरों की तैनाती की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाकर पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग दें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस.के. वर्मा, जिला टीकाकरण नोडल अधिकारी डॉ. एस.के. सिंह, अर्बन नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. वर्मा, डब्ल्यूएचओ से डॉ. निखिल, सहायक आचार्य (स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग) डॉ. शिवांगी, अर्बन कोऑर्डिनेटर अरुण, चिकित्सालय प्रबंधक, नर्सिंग अधीक्षिका, एआरओ मुशर्रफ अहमद, दीपक, टीकाकरण कर्मचारी एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें