मुख्यमंत्री पीआरडी परिवार कल्याण योजना का किया शुभारम्भ : पीआरडी जवानों के राज्य स्तरीय सम्मेलन में सीएम ने की दैनिक भत्ता बढ़ाने की घोषणा
Kunwar Diwakar Singh
Tue, Aug 18, 2026
वर्दी भत्ता के लिए पीआरडी जवानों को मिलेंगे तीन हज़ार रूपये
बहराइच। बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह, रामगढ़ताल, गोरखपुर में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवानों के भव्य राज्य स्तरीय सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने पीआरडी जवानों के लिए मुख्यमंत्री पीआरडी परिवार कल्याण योजना का शुभारम्भ किया तथा कैशलेस इलाज की सुविधा के लिए 10 जवानों को कार्ड का वितरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पीआरडी जवानों के दैनिक भत्ते को रू. 500 से बढ़ाकर रू. 600 करने तथा पीआरडी जवानों के लिए वर्दी भत्ते के तौर पर रू. 3000 दिये जाने की घोषणा भी की गई। गोरखपुर के बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विकास भवन सभागार में सजीव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी व विधान परिषद सदस्य पदमसेन चौधरी, परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार, जिला विकास अधिकारी राज कुमार, प्रभारी क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी आलोाक सिंह व अन्य अधिकारी तथा युवा कल्याण विभाग के अधिकारी, विभिन्न थानों, यातायात और सरकारी संस्थानों में तैनात सैकड़ों की संख्या पीआरडी जवान व महिला स्वयंसेवकों द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने कहा कि पीआरडी जवान विपरीत परिस्थितियों में भी पुलिस बल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज की सुरक्षा में अहम योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन