ब्रेकिंग

11 किसानों द्वारा पराली जलाने पर 47 हजार 500 का जुर्माना लगाया गया

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भैया दूज पर्व

संदूक का ताला काटकर वारदात को दिया अंजाम

4300 लाभार्थियों के बैंक खातों में अन्तरित की गई रू. 215 करोड़ की सहायता राशि

बीते 37 वर्षो से लगातार करते आ रहे है रक्तदान

Ad

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा : सफाई कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की उठाई मांग, सौंपा ज्ञापन

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Aug 20, 2026

बहराइच। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर गुरुवार को जिला मुख्यालय पर सफाई कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा निकालकर जोरदार हुंकार भरी। सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष गोपाल शरण सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने इंदिरा स्टेडियम से पैदल रोड मार्च किया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। तिरंगा यात्रा इंदिरा स्टेडियम से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास पहुंची। यहां कर्मचारियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। यात्रा के दौरान “पुरानी पेंशन बहाल करो” के नारों से जिला मुख्यालय गूंज उठा। इस दौरान जिलाध्यक्ष गोपाल शरण सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के साथ पेंशन को लेकर दोहरा रवैया अपनाया जा रहा है। कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है, जबकि सांसदों और विधायकों को पेंशन की सुविधा मिलती है। इस मौके पर तरुण मिश्रा, ब्रजेशकुमार सिंह सहित समस्त ब्लाक के कर्मचारी, ब्लॉक अध्यक्ष कैसरगंज राजेश सिंह, रिजवान सिद्दीकी, हरीश कुमार, सुधीर कुमार मौर्य, मृत्युंजय सिंह, सुनील कुमार, सफाई कर्मचारी एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें