ब्रेकिंग

सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

बहराइच में जलवायु-स्मार्ट कृषि को मिलेगा बढ़ावा

दो बच्चों की एक साथ मौत से पूरे महौली गांव में शोक की लहर

उपस्थित जनों ने उनके देश के प्रति समर्पण की भूरि भूरि प्रशंसा की

एसडीएम कैसरगंज ने तहसील पहुंचकर किया कार्यभार ग्रहण

Ad

गंडारा चौकी क्षेत्र में बिना वर्दी चालान व वसूली का आरोप, वीडियो वायरल : खुद को पुलिसकर्मी बताकर कार्रवाई करने का दावा, ग्रामीणों में रोष

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Jul 27, 2026

बिना वर्दी ड्यूटी पर कौन ? मामले की निष्पक्ष जांच की उठी मांग

कैसरगंज, बहराइच। कैसरगंज थाना क्षेत्र की गंडारा चौकी के अंतर्गत स्थानीय बाजार में बिना वर्दी कुछ लोगों द्वारा खुद को पुलिसकर्मी बताकर वाहन चालकों से चालान के नाम पर वसूली किए जाने का आरोप सामने आया है। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि शाम के समय गंडारा बाजार आने-जाने वाले लोगों को रोककर कुछ लोग स्वयं को सिपाही अथवा दरोगा बताते हैं और चालान की कार्रवाई का भय दिखाकर धन उगाही करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल एक सिपाही या होमगार्ड की मौजूदगी रहती है, जबकि अन्य लोग बिना वर्दी के खुद को पुलिसकर्मी बताकर वाहन चालकों को रोकते हैं और कथित रूप से वसूली करते है। लोगों का कहना है कि मौके पर वर्दीधारी पुलिसकर्मी दिखाई नहीं देते, जिससे कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वायरल वीडियो के बाद लोगों ने पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें