ब्रेकिंग

मृतका महिला आरक्षी महराजगंज जनपद की निवासिनी थी

बंदी की रिहाई करा कर उसके घर सकुशल भिजवाया गया

उत्कृष्ट व्यापारियों का हुआ सम्मान

सेनानी उत्तराधिकारियों ने शहीद के अद्भुत बलिदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की

गोवध निवारण अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई

Ad

: ई.ओ. के नेतृत्व में नगर सफाई महाभियान का हुआ शुभारम्भ

बहराइच। वर्षा ऋतु में नगर की साफ-सफाई को बेहतर करने, सभी पूजा स्थलों, स्मारकों, सार्वजनिक स्थलों, पर्यटन स्थलों पर समुचित सफाई, कूड़ा स्थलों एवं गन्दे स्थानों को साफ सुथरा कर पौध रोपण करने तथा नगर वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रदेश के मंत्री नगर विकास एवं ऊर्जाए.के. शर्मा के आहवान पर 14 से 21 जुलाई तक नगर में संचालित किये जा रहे नगर सफाई महाभियान के प्रथम दिन नवागंतुक न.पा.परि. बहराइच की अधिशासी अधिकारी श्रीमती प्रमीता सिंह के नेतृत्व में स्व. ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय से गोलवाघाट की ओर साफ-सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें स्वास्थ्य अनुभाग तथा सफाई निरीक्षकों के नेतृत्व में सफाई कार्मिकों द्वारा विभिन्न गतिविधियां संचालित की गई। अधिशासी अधिकारी ने नगरवासियों से अपील की है कि इस सफाई अभियान में अधिक से अधिक भागीदार बनकर अपने नगर एवं आस-पास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने सभी सभासदों से अपील की है कि महाभियान में नगरवासियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए उन्हें सफाई व स्वच्छता के लिए प्रेरित किया जाय।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें