ब्रेकिंग

24 चांदपुरा व 28 को लेबर अड्डा छावनी बाज़ार में आयोजित होगा शिविर

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला उद्योग बन्धु, श्रम बन्धु व जिला टास्क फोर्स बालश्रम समिति की बैठक

कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित समारोह में राज्य स्तरीय कार्यकम का हुआ सजीव प्रसारण

दो अन्य आरोपी भी गिरफ्तार, चोरी की 12 मोटरसाइकिलें, पिस्टल व कारतूस बरामद

परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने मनमोहक चित्र उकेरे

Ad

बीआरसी पर चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित : परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने मनमोहक चित्र उकेरे

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Sep 23, 2026

कैसरगंज/फखरपुर/रूपईडीहा, बहराइच। सेवा संकल्प अभियान के तहत मेरे सपनों का भारत, विकसित उत्तर प्रदेश विषय पर ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन ब्लॉक संसाधन केद्रो पर किया गया। बीआरसी कुंडासर पर खंड शिक्षाधिकारी अरविंद बहादुर सिंह की देखरेख में हुए। कार्यक्रम में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने मनमोहक चित्र उकेरे। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत करते हुए कहा, ‘बच्चों की सोच ही सशक्त भारत गढ़ेगी‘। इस दौरान प्रमुख संदीप सिंह विसेन, एआरपी रसल रघुवंशी, डॉ. क्षमा सिंह, सूर्य प्रकाश जायसवाल सहित शिक्षक संघ के उमेश कुमार सिंह, उमेश पांडे, आशीष रत्न, प्रकाश श्रीवास्तव, भागवत प्रसाद, मनोज सिंह, राहुल गुप्ता, कमलेश कुमार श्रीवास्तव और केदारनाथ सहित अन्य मौजूद रहे। वहीं ब्लॉक संसाधन केंद्र गजाधरपुर में बीईओ राकेश कुमार के नेतृत्व में मेरे सपनों का भारत-चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को किया गया। जिसमें न्याय पंचायत स्तर पर चयनित बच्चों ने प्रतिभाग किए। बीईओ राकेश कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं में रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और सामाजिक विषयों के प्रति जागरूकता बढ़ेगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली यूपीएस शारदपारा की अनुष्का गौड़ व अनुष्का उपाध्याय तथा यूपीएस कुड़ासपारा की रूहैदा को जिला स्तर के लिए चयनित किया गया। शिक्षक संकुल अरुण कुमार अवस्थी ने बताया कि 2 अक्टूबर को जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वहीं शिक्षा क्षेत्र नवाबगंज के कम्पोजिट विद्यालय बाबागंज में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों नें अपनी कल्पनाओ और रंगो के माध्यम से विकसित, शिक्षित और पर्यावरण के प्रति भारत की तस्वीर उकेरी। आयोजित मेरे सपनों का भारत चित्रकला प्रतियोगिता में नवाबगंज के सभी न्याय पंचायत के 24 छात्रों नें प्रतिभाग किया। चित्रकला प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि चेयरमेन रूपईडीहा डॉ उमा शंकर वैश्य नें सभी प्रतिभागियों उत्साहवर्धन किया। इस दौरान बीईओ राधेश्याम वर्मा, अजय कुमार मिश्रा, विनोद गिरि, नवनीत कुमार प्रेमी, आनंद भूषण मिश्रा, अविराज सैनी, नीरज गुप्ता, अविनाश चंद, आनंद आर्य आदि शिक्षकगण उपस्थिति रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें