ब्रेकिंग

नेपालगंज रोड स्टेशन पहुंचे चीफ इंजीनियर

यात्रा के सफल एवं मंगलमय होने की प्रार्थना की

सीओ यातायात, एआरटीओ व रोडवेज अधिकारियों की संयुक्त कार्रवाई

लगातार हो रही बरामदगी के बावजूद बड़े कारोबारी अब भी सुरक्षा एजेंसियों की पकड़ से दूर

आवश्यक सूचनाओं का संकलन पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए

Ad

ग्रामीणों ने सड़क मार्ग बहाल कराने की उठाई मांग : नेपालगंज रोड स्टेशन पहुंचे चीफ इंजीनियर

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Aug 5, 2026

रुपईडीहा, बहराइच। पूर्वोत्तर रेलवे के चीफ इंजीनियर तुषार पाण्डेय ने बुधवार को निरीक्षण यान से नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन तथा बहराइच-रुपईडीहा रेलखंड का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन परिसर, रेलवे ट्रैक और निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान ग्राम सभा सहजना के ग्रामीण बड़ी संख्या में स्टेशन पहुंचे और चीफ इंजीनियर को एक मांग पत्र सौंपकर रेलवे लाइन निर्माण के बाद उत्पन्न आवागमन की समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों का कहना था कि रेलवे लाइन बनने से गांव से रुपईडीहा मुख्य मार्ग तक पहुंचने का पारंपरिक रास्ता बाधित हो गया है, जिससे किसानों, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम लोगों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने गांव के लिए सुरक्षित एवं स्थायी संपर्क मार्ग उपलब्ध कराने की मांग करते हुए शीघ्र समाधान की अपील की। इस दौरान रेलवे के विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। चीफ इंजीनियर ने निरीक्षण के दौरान रेलखंड से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें