ब्रेकिंग

सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

बहराइच में जलवायु-स्मार्ट कृषि को मिलेगा बढ़ावा

दो बच्चों की एक साथ मौत से पूरे महौली गांव में शोक की लहर

उपस्थित जनों ने उनके देश के प्रति समर्पण की भूरि भूरि प्रशंसा की

एसडीएम कैसरगंज ने तहसील पहुंचकर किया कार्यभार ग्रहण

Ad

रुपईडीहा बाजार में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च : सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Jul 27, 2026

रुपईडीहा, बहराइच। क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रुपईडीहा पुलिस ने सोमवार को कस्बे के प्रमुख बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस टीम ने बाजार के मुख्य चौराहों तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और लोगों से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिसकर्मियों ने बाजार में मौजूद व्यापारियों और आम नागरिकों से संवाद भी किया तथा उन्हें सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारियां दीं। इस दौरान उप निरीक्षक जितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक नीरज यादव, उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, कांस्टेबल विकास सिंह एवं कांस्टेबल कन्हैया सिंह मौजूद रहे।

सघन वाहन जांच अभियान में 20 से अधिक वाहनों के हुए चालान

रुपईडीहा, बहराइच। थाना रुपईडीहा पुलिस ने सोमवार को कस्बे के प्रमुख मार्गों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों की गहन जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जांच के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, आवश्यक दस्तावेज साथ न रखने तथा अन्य यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 20 से अधिक वाहन चालकों के चालान किए गए। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत देते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया। उप निरीक्षक जितेश कुमार सिंह ने वाहन चालकों से हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की सलाह दी। वाहन जांच अभियान उप निरीक्षक जितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान उप निरीक्षक नीरज यादव, उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, कांस्टेबल विकास सिंह तथा कांस्टेबल कन्हैया सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें