ब्रेकिंग

मृतका महिला आरक्षी महराजगंज जनपद की निवासिनी थी

बंदी की रिहाई करा कर उसके घर सकुशल भिजवाया गया

उत्कृष्ट व्यापारियों का हुआ सम्मान

सेनानी उत्तराधिकारियों ने शहीद के अद्भुत बलिदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की

गोवध निवारण अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई

Ad

दिल सेहतमंद रहे इसके लिए करें नियमित व्यायाम : स्वास्थ्य शिविर, गोष्ठी और हस्ताक्षर अभियान का आयोजन कर मनाया ’विश्व हृदय दिवस’

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Sep 29, 2025

बहराइच। जनपद मुख्यालय समेत समस्त स्वास्थ्य इकाइयों पर विश्व हृदय दिवस स्वास्थ्य शिविर, गोष्ठी और हस्ताक्षर अभियान के साथ मनाया गया। सीएमओ कार्यालय के अचल प्रशिक्षण सभागार में राष्ट्रीय कार्यक्रम एनपी-एनसीडी के तहत स्वास्थ्य शिविर, गोष्ठी हस्ताक्षर अभियान, जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष विश्व हृदय दिवस की थीम ‘डोंट मिस ए बीट’ रही। एनसीडी कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. संदीप मिश्रा ने कार्यक्रम की शुरुआत हस्ताक्षर अभियान से करते हुये कहा कि बिगड़ी दिनचर्या, तनाव, गलत खानपान, प्रदूषण और अन्य कारणों के चलते दिल से जुड़ी बीमारियां बढ़ रही हैं। छोटी उम्र से लेकर बुजुर्गों तक में यह समस्या आम होती जा रही है। दिल को दुरुस्त रखने के लिए सही खानपान, एक्सरसाइज और तनाव को दूर भगाना सबसे जरूरी है। उन्होंने कहा कि ज्यादातार मौत का कारण हार्ट की समस्याएं ही है। दिल सेहतमंद रहे इसके लिए नियमित व्यायाम करें तनाव कम लें धूम्रपान से दूर रहें अच्छा खाना और संतुलित खाना खाएं अनुशासन की जिंदगी जिये। एचईओ जुगल किशोर चौबे ने कहा कि हृदय की बीमारी का इलाज बचाव है और बचाव का सबसे सरल तरीका लाइफ स्टाइल में सही बदलाव है। एफएलसी विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि तनाव दिल का सबसे बड़ा दुश्मन है। डीएचआईओ बृजेश सिंह ने कहा कि हृदय हमारे शरीर का ऐसा अंग है जो लगातार पंप करता है और पूरे शरीर में रक्त प्रवाह को संचालित करता है। हृदय संचार प्रणाली के मध्य में होता है और धमनियों और नसों जैसी रक्त वाहिनियां अशुद्ध रक्त को शरीर के हर भाग से हृदय तक ले जाती हैं और शुद्ध रक्त को हृदय से शरीर के हर भाग तक पहुंचाती हैं। इस अवसर उपमुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजेश गौतम, डॉ. संतोष राणा, एनसीडी क्लीनिक के डा. अंशुमान सिंह, नेत्र, मानसिक रोग विशेषज्ञ डा. विजित जायसवाल, फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ डा. रियाजुल हक़, जिला सलाहकार पुनीत शर्मा, लैब टेक्नीशियन संतोष सिंह, एनसीडी सेल से डीईओ मोहम्मद हारून, फहीम अहमद, शरद श्रीवास्तव, मनीष कुमार के साथ-साथ आशा और एएनएम भी मौजूद रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें