सपाईयों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर वीरांगना फूलन देवी के संघर्ष को किय : श्रद्धा, सम्मान एवं सामाजिक न्याय के संकल्प के साथ वीरांगना फूलन देवी की जयंती मनाई
Kunwar Diwakar Singh
Mon, Aug 10, 2026
बहराइच। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में पूरे जनपद मे समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद, सामाजिक न्याय की प्रतीक वीरांगना फूलन देवी की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं सामाजिक न्याय के संकल्प के साथ मनाई गई। इस क्रम मे सर्वप्रथम पार्टी कार्यालय पर वीरांगना फूलन देवी के चित्र पर जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी व वरिष्ठ नेताओं द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी मे सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि फूलन देवी का जीवन संघर्ष, साहस और विपरीत परिस्थितियों के सामने मजबूती से खड़े रहने की प्रेरणा देता है। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने की। जबकि संचालन समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश सिंह शैलू (मौर्य राजवंश) ने किया। तत्पश्चात इसी क्रम मे विधानसभा क्षेत्र नानपारा के बंधन मैरिज लान मे वीरांगना फूलन देवी की जयंती के अवसर पर जिला उपाध्यक्ष गोविन्द निषाद द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश यासर शाह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप मे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने शामिल होकर वीरांगना फूलन देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्ष एवं सामाजिक न्याय के प्रति योगदान को याद किया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री यासर शाह ने कहा कि फूलन देवी का जीवन सामाजिक असमानता, अन्याय और शोषण के विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक है। उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों तथा सम्मान की लड़ाई को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आगे इसी क्रम मे विधानसभा क्षेत्र सदर बहराइच के ग्राम पंचायत पिपरिया महिपाल सिंह के गांव गोड़ियन पुरवा में लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष नंदेश्वर नंद यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां भी वीरांगना फूलन देवी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन एवं संघर्ष को स्मरण किया गया। इन सभी कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न प्रकोष्ठों एवं सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर वीरांगना फूलन देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव, देवेश चन्द्र मिश्र, रामजी यादव, अवधेश वर्मा, जयंकर सिंह, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष नंदेश्वर नंद यादव, बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष पेशकार राव, महिला सभा की जिलाध्यक्ष मनु देवी, मुन्ना रायनी, ई राकेश सोनकर, तनवीर अहमद, तारिक अंसारी, कृपा राम यादव, समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश सिंह शैलू (मौर्य राजवंश), जिला महासचिव सुनील निषाद, रितेश यादव, धनीराम यादव, बृजभूषण यादव, नकछेद निषाद, विनोद निषाद, शैलेंद्र निषाद, रामजी निषाद आशीष गौरव श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन