ब्रेकिंग

पकड़े गए चोरों को जेल रवाना किया

जांच के आदेश के बाद दरगाह प्रबंधन कमेटी में चर्चाओं का बाजार जोरों पर

टीम ने मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली

भागते समय अधेड़ गिरकर घायल

एसपी ने पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से योग एवं प्राणायाम करने के लिए किया प्रेरित

Ad

दो चोर गिरफ्तार, जेवरात व नगदी बरामद : पकड़े गए चोरों को जेल रवाना किया

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Jun 19, 2026

बहराइच। कोतवाली नानपारा पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से सोने, चांदी के जेवरात व नगदी बरामद किया गया। बीते 8 जून को ऋषि राम यादव पुत्र बांके लाल यादव निवासी टीचर कालोनी भज्जापुरवा कोतवाली नानपारा अपने घर मंे ताला बंद कर परिवार के साथ रिश्तेदारी में गए थे। सुबह घर वापस लौटे तो देखा कि चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने, चांदी के जेवरात व नगदी उठा ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली नानपारा में दी थी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की थी। शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली। जिस पर प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने पुलिस टीम गठित की। पुलिस टीम द्वारा सिंघानिया धर्म कांटा के पास प्रातः 3ः50 बजे घेराबंदी कर चोर निसार पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी मोहल्ला घसियारन टोला व ताजू पुत्र छब्बू निवासी मेहतरन टोला नानपारा को धर दबोचा। जिनके पास से तीन जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी सोने की कील व 2200 रूपये नगदी बरामद किया गया। गिरफ्तार चोरों को विधिक कार्रवाई के उपरान्त न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक कामेश्वर राय, हे.का.लाल चन्द्र यादव, हे.का.प्रमोद यादव, का.संदीप कुमार, रि.का.जितेन्द्र यादव व का.राम दयाल कनौजिया शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें