गरीब की जमीन पर जबरन छप्पर रखने की फिराक में दबंग : आये दिन गाली गलौज, मारपीट व जान से मारने की दी जा रही धमकी
Kunwar Diwakar Singh
Mon, Jul 6, 2026
थाना कोतवाली देहात के भटपुरवा का मामला
बहराइच। आबादी की जमीन पर बीते 25 वर्षो से छप्पर रखकर परिवार के साथ रह रहे व्यक्ति की जमीन पर कुछ दबंग जबरन छप्पर रखने की कोशिश कर रहे है। पीड़ित द्वारा पूर्व में दी गई तहरीर पर कोतवाली देहात पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। बावजूद इसके दबंग अभी भी छप्पर रखने की फिराक में हैं। मामला जिले के कोतवाली देहात अन्तर्गत चमारनपुरवा भटपुरवा का है। जहां बाबूलाल पुत्र मंशाराम की जमीन पर गांव का ही एक दबंग परिवार छप्पर रखने की फिराक में है। जमीन जबरन हड़प लेना चाह रहे है। बीते 12 मई को दबंगों द्वारा लाठी, डण्डा लेकर घर में घुसते हुए पीड़ित के साथ मारपीट की थी तथा गाली गलौज देते हुए घर में रखा बेड व शीशा तोड़ दिया था। पीड़ित की बांस बल्ली भी फेंक दिया था। जिस पर पीड़ित द्वारा पुलिस को तहरीर देकर दबंगों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की थी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। पीड़ित द्वारा पुनः प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात व उच्चधिकारियों से मांग की गई है कि उसकी जमीन पर दबंगों द्वारा छप्पर रखने से रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन