ब्रेकिंग

विज्ञान के मॉडलों के जरिए बच्चों ने प्रस्तुत की रचनात्मक सोच

विश्व मधुमेह दिवस पर मेडिकल कॉलेज में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

गहरे पानी वाले स्थानों को चिन्हित करं चेतावनी संकेतक लगाए जाएं

ग्राम भरतपुर का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

डीएम, एसपी की अध्यक्षता में थाना मोतीपुर में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस

Ad

पुरानी घरुही विवाद मे चटकी लाठियां, आधा दर्जन घायल : एक तरफ से मुकदमा दर्ज, पुलिस पर भेदभाव का आरोप

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Oct 1, 2025

फखरपुर, बहराइच। जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड गए। दोनों में जमकर लाठी डंडा चले। दोनों पक्ष से पांच लोग घायल हो गए। पुलिस एक पक्ष का मुकदमा दर्ज किया है। दूसरे पक्ष ने पुलिस पर भेदभाव का आरोप लगाया कि पुलिस दबाव मे एक पक्षीय कार्यवाही कर रही है। क्षेत्र के अजीजपुर निवासी प्रमोद शुक्ला व शिवाकांत में एक विवादित घरूही को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि शिवकांत के पक्ष लोग विवादित घर का ताला तोड दिया और बुधवार सुबह कब्जे के आधार पर पहुंचे थे तभी दोनों पक्षों मे विवाद हो गया। दोनों पक्ष में जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्ष के आदर्श शुक्ल, प्रमोद शुक्ल, कपिल व अमित समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गये। दोनों पक्ष ने थाने पर तहरीर दिया। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। प्रमोद शुक्ला ने बताया कि पुलिस भेदभाव के रवैया से काम कर रही है। दबाव में एक पक्षीय करवाई कर रही है इसलिए मुकदमा नहीं दर्ज किया है। थानाध्यक्ष ब्रह्मा गोंड ने बताया कि एक पक्ष को ज्यादा चोट लगी थी। शिवाकांत की तहरीर पर चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच चल रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें