ब्रेकिंग

जलस्तर बढ़ने से लगभग आधा दर्जन गांवों का सम्पर्क टूटा

विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों में खुशी का माहौल

एक स्वर्ण व दो रजत पदक प्रदान किया गया

आडिटोरियम में लगायी गयी वंदे मातरम प्रदर्शनी का अवलोकन किया

सम्मानित किये गये स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिजन

Ad

कार से 6.119 किग्रा गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार : अभियुक्तों के विरूद्ध थाना पयागपुर, व देहात कोतवाली में पूर्व से मुकदमें दर्ज

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Jul 16, 2025

बहराइच। कोतवाली नगर पुलिस व स्वाट टीम ने सघन चेकिंग करते हुए मोहल्ला घसियारीपुरा क्षेत्र से एक स्विफ्ट डिजायर कार से 6 किलो 119 ग्राम गांजा बरामद किया। कार में तीन लोग सवार थे जिनकी पहचान शुभम तिवारी पुत्र जय शंकर तिवारी निवासी सोहरियांवा, अमित गोस्वामी पुत्र बनवारी निवासी तुलसीराम पुरवा व परवेस मिश्रा पुत्र राधे श्याम मिश्रा निवासी सोहरियांवा थाना पयागपुर के रूप में की गई। जिसके सम्बन्ध में उ.नि. शशि प्रताप सिंह थाना कोतवाली नगर द्वारा स्थानीय थाना पर मुअसं. 150/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पकड़े गए अभियुक्तों के विरूद्ध थाना पयागपुर, व देहात कोतवाली में पूर्व से मुकदमें दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्तगणों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु पुलिस अभिरक्षा में रवाना किया गया। गिरफ्तारी टीम में उ.नि. शशि प्रताप सिंह, उ.नि.अशोक कुमार यादव, हे.का. आनन्द यादव, हे.का.बाबू लाल गौड़, का.शिवा, का.विप्लव चौरसिया, स्वाट टीम से का. अमित यादव, का. सन्तोष यादव, का. विष्णु प्रताप सिंह शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें