ब्रेकिंग

नीलगाय के टक्कर से गाड़ी हुई चकनाचूर

युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने के लिए किया प्रेरित

अपना दल (एस) अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कार्यकर्ता सम्मेलन को किया सम्बोधित

बरामद मोबाइलों की कीमत करीब 58,25,300 रूपये

माह जुलाई में 94.55 प्रतिशत अंक हासिल कर बना नंबर-1,

Ad

नीलगाय से टकरायी कार बाल-बाल बची सपा विधायक इंद्राणी वर्मा : नीलगाय के टक्कर से गाड़ी हुई चकनाचूर

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Aug 2, 2026

कैसरगंज, बहराइच। लखनऊ जा रही सपा विधायक इन्द्राणी वर्मा की कार नीलगाय से टकरा गई। हादसा एपेक्स स्कूल के पास हुआ। जहां अचानक सड़क पर नीलगाय आ जाने से तेज रफ्तार कार उससे टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों एयरबैग खुल गए। हादसे के वक्त कार में विधायक इन्द्राणी वर्मा, उनके पति समेत कुल चार लोग सवार थे। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में सभी लोग सुरक्षित बच गए। बताया जा रहा है कि इन्द्राणी वर्मा श्रावस्ती जनपद के भिनगा विधानसभा क्षेत्र की विधायक हैं और किसी कार्य से लखनऊ जा रही थीं। इसी दौरान यह हादसा हो गया। टक्कर के बाद मौके पर ही नीलगाय की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घटना के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। यह हादसा एक बार फिर हाईवे और सड़कों पर आवारा पशुओं की मौजूदगी को लेकर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर जानवर आ जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें