49 ग्राम स्मैक बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार : कार व तीन मोबाइल बरामद
Kunwar Diwakar Singh
Thu, Aug 13, 2026
रुपईडीहा, बहराइच। मोतीपुर पुलिस व एसएसबी द्वारा बलईगांव-बसथनवा मार्ग पर बीपी नं. 665 के निकट भारतीय क्षेत्र में लगभग 1.15 किमी अंदर बीती रात्रि लगभग 10 बजे संदिग्ध व्यक्ति एक वाहन से बसथनवा की ओर से बलईगांव की तरफ आ रहे थे। संदिग्ध वाहन के नजदीक पहुंचने पर संयुक्त टीम द्वारा उसे रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों की पहचान रिजवान उम्र 35 वर्ष, आलम उम्र 35 वर्ष तथा कासिम अली उम्र 28 वर्ष सभी उत्तर प्रदेश के निवासी के रूप में हुई। तलाशी के दौरान तीनों व्यक्तियों के कब्जे से कुल 49 ग्राम स्मैक बरामद की गई। इसके अतिरिक्त मादक पदार्थों की तस्करी में प्रयुक्त एक सफेद रंग की मारूति स्विफ्ट कार तथा तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि बरामद मादक पदार्थ को आगे बिक्री के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले में आगे की जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन