लेबर अड्डा घण्टाघर पर आयोजित हुआ पंजीयन एवं स्वास्थ्य शिविर : 24 चांदपुरा व 28 को लेबर अड्डा छावनी बाज़ार में आयोजित होगा शिविर
Kunwar Diwakar Singh
Wed, Sep 23, 2026
बहराइच। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को ’विकसित भारत-2047’ के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से जनपद में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ’सेवा संकल्प अभियान’ अन्तर्गत जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश व मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता के मागदर्शन में घण्टाघर स्थित लेबर अडडा पर श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों कल्याणार्थ प्रातः 07 बजे से 10 बजे तक पंजीयन एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। पंजीयन एवं स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर उपस्थित चिकित्सकों की टीम द्वारा 47 श्रमिको का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उन्हें आवश्यक्तानुसार परामर्श व निःशुल्क औषधि का वितरण किया गया। जबकि श्रम विभाग की ओर से 67 श्रमिकों का पंजीयन/नवीनीकरण कराया गया तथा 61 श्रमिकों को डिजिटल लेबर चौक ऐप डॉउनलोड कराया गया। शिविर में उपस्थित सहायक श्रमायुक्त राज बहादुर यादव ने श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि विभागीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु श्रमिकों का पंजीकरण अनिवार्य है। श्री यादव ने बताया कि 24 सितम्बर को लेबर अड्डा चांदपुरा व 28 सितम्बर को लेबर अड्डा छावनी बाज़ार में शिविर का आयोजन होगा। इस अवसर पर श्रम विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी, चिकित्सक तथा पैरा मेडिकल स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन