पवित्र माटी कलश यात्रा का भव्य स्वागत : संत रविदास के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का किया आह्वान
Kunwar Diwakar Singh
Tue, Aug 4, 2026
रुपईडीहा, बहराइच। समाज सुधारक एवं महान संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली से निकली पवित्र माटी कलश यात्रा का मंगलवार को जमोग कस्बे में श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कलश यात्रा का पूजन-अर्चन कर संत रविदास के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में गणेशपुर, दंदौली, पोखरा, कलवारी, मकनपुर समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु पहुंचे। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का संदेश देता है। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने की प्रेरणा देते हैं। सभी से उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष महराजदीन वर्मा, मंडल महामंत्री योगेश चंद्र पाण्डेय, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अजय मिश्र, मंडल उपाध्यक्ष सर्वेश मिश्र, कन्हैया वर्मा, राजकुमार गुप्ता, राजेंद्र कुमार सिंह राजू भैया, मंडल मंत्री विजय सिंह, संजय वर्मा, अभिजीत सिंह, रोहित वर्मा, प्रदीप वर्मा, अंकित वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन