ब्रेकिंग

साफ-सफाई के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई

सौहार्द बनाए रखने और नई परंपरा न शुरू करने का निर्देश

मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर पेंशनर्स की समस्याओं का हुआ निस्तारण

अयोध्या टैªप प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

बदमाशों के हमले में कर्मचारी घायल

Ad

: नकब लगाकर चोरी, लाखों के जेवर व नगदी पर किया हाथ साफ

चोरों के हौसले बुलंद, कैसरगंज क्षेत्र में नहीं थम रहा चोरी का सिलसिला
जागते रहो वरना लूट जाओगे, ग्रामीण दहशत में
कैसरगंज, बहराइच। थाना क्षेत्र कैसरगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत बदरौली के मजरा तकथा में बीती रात चोरों ने घर के पीछे की दीवार काट कर घर में घुसकर लाखों के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुस्तकीम पुत्र रहमतुल्लाह की पत्नी गुड़िया अपने घर में बच्चों के साथ सो रही थी कि चोरों ने पीछे की दीवार काटकर घर में रखे ,गेहूं ,चावल, दाल, नगदी तथा लाखो के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की पत्नी गुड़िया ने जब घर के अंदर दरवाजा खोला तो पीछे की दीवाल कटी हुई मिली। चोर घर का सारा सामान पीछे के रास्ते से निकाल ले गए। वही पीड़ित ने बताया पिछले लगभग 2 सप्ताह पूर्व मुबीन पुत्र रहमतुल्लाह जो हमारे बराबर में घर है उसके भी घरों में पीछे की दीवार काटकर चोर सामान उठा ले गए थे। लेकिन पुलिस चोरों तक पहुंचने में नाकाम रही। पीड़ित ने इसकी सूचना स्थानीय थाना कैसरगंज पुलिस को दी। कैसरगंज पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें