ब्रेकिंग

खेत की देखरेख करने गया था किसान

इको वैन के चालक सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल

मानव तस्करी का प्रयास विफल

तेजवापुर ब्लाक में ब्लाक सभागार में महसी विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन सम्पन्न

95 लाख की लागत से विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का निर्माण किया गया

Ad

विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा द्वारा बूथ अध्यक्ष सम्मेलनों का आयोजन : तेजवापुर ब्लाक में ब्लाक सभागार में महसी विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन सम्पन्न

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Jul 22, 2026

बहराइच। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा सजग हो चली है। बूथों को मजबूत करने का सिलसिला शुरू हो गया है। जिले में बुधवार को विधानसभा क्षेत्रों में बूथ अध्यक्ष सम्मेलनों का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में भाजपा नेता, क्षेत्रीय विधायक व पदाधिकारियों ने शिकरत की। विधानसभा महसी का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन तेजवापुर ब्लाक सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रावस्ती भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पाण्डेय रहे। उन्होंने महसी विधायक सुरेश्वर सिंह के साथ पार्टी की रणनीतियों पर विचार विमर्श किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए अभी से सभी को जमीनी स्तर पर लग जाना है। सत्ता से जुड़े मुद्दों को तरजीह देनी है। सरकार सभी के लिए काम कर रही है। भाजपा सरकार में प्रदेश में विकास के नये रास्ते खुले है। प्रदेश व देश तेजी से विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से अपील की कि विपक्षी पार्टियों द्वारा जनता में फैलाये जा रहे भ्रम से सावधान होना है। कराये गये विकास कार्यों से जनता को जागरूक करना है। महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने भी सम्मेलन को सम्बोधित किया और कहा कि महसी विधानसभा में मुख्यमंत्री द्वारा मंगलवार को विकास की अनेक योजनाओं का शिलान्यास किया गया है। जो योजनाएं पूर्ण हो चुकी है उनका लोकार्पण भी किया जा चुका है। मतदाताओं को सरकार द्वारा कराये गये कार्यों से अवगत कराते हुए अपने-अपने बूथ पर सभी को सजग रहना है। बूथ को मजबूत बनाते हुए अधिक से अधिक लोगों को भाजपा के पक्ष में जागरूक करना है। इस दौरान अखण्ड प्रताप सिंह गोलू, ब्लाक प्रमुख तेजवापुर रमाकर पाण्डेय, राम निवास जायसवाल, संजय त्रिवेदी, मण्डल अध्यक्ष महसी धर्मेन्द्र शुक्ला, विद्याधर बाजपेयी सहित बूथ अध्यक्ष व क्षेत्रीय कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं नानपारा में आयोजित बूथ सम्मेलन में पूर्व गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने शिरकत की। उन्होंने बूथ अध्यक्षों को सम्बोधित किया। नीट के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों से बातचीत कर रही है। इस दौरान भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें