ब्रेकिंग

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक

रामगांव थाना क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव की घटना

दानराशि की चोरी रामभक्तों की आस्था और भावनाओं को गहरा आघात पहुंचाया है

कोतवाली नगर पुलिस नें बीते दिनों हुई दो चोरियों का किया खुलासा

बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस, खोखा व नगदी बरामद

Ad

: पेड़ से लटकता मिला अज्ञात युवक का शव

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाया
नहीं हो सकी युवक की पहचान
नानपारा, बहराइच। जनपद के हुसैनीपुरवा गांव में यूकेलिप्टस के पेड़ पर ऊंचाई से एक अज्ञात युवक का शव शुक्रवार सुबह लोगों ने लटकता देखा। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी कोतवाली में दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतरवाया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। कोतवाली नानपारा क्षेत्र के ग्राम हुसैनीपुरवा में शुक्रवार सुबह लोग खेत की ओर जा रहे थे। तभी कुछ लोगों ने देखा कि यूकेलिप्टस के पेड़ पर उंचाई से युवक का शव लटक रहा है। इस पर लोगों में हड़कंप मच गया। शव पेड़ पर सहारे से लटका हुआ था। लोगों ने शव मिलने की सूचना कोतवाली में दी। कोतवाल हेमंत कुमार गौड़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। आसपास के लोगों से पहचान करवाई, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। गांव के लोग मौत को संदिग्ध मान रहे हैं। कोतवाल ने बताया कि फोरेंसिक टीम द्वारा जांच कराई जा रही है। अभी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें