ब्रेकिंग

भारी मात्रा में भारतीय व नेपाली नकदी बरामद

सेनानी उत्तराधिकारियों ने देशभक्ति और बलिदान की चर्चा की

प्रत्येक मतदेय स्थल का चयन निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए

भाजपा जिलाध्यक्ष ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी

ठेकेदार की लापरवाही, ग्रामीणों पर भारी

Ad

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ : भाजपा जिलाध्यक्ष ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Jul 1, 2026

बहराइच। जनपद में संचारी रोगों के उन्मूलन और जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बुधवार को श्विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियानश् का शुभारंभ किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने आमजन से स्वच्छता अपनाने और संचारी रोगों से बचाव के प्रति सतर्क रहने की अपील की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार जनस्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संचारी रोगों की रोकथाम के लिए व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है। सीएमओ डॉ. संजय शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 31 जुलाई तक पूरे जनपद में चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 11 से 31 जुलाई तक संचालित होने वाले दस्तक अभियान के दौरान आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार, क्षय रोग, कुष्ठ रोग, फाइलेरिया और कालाजार के लक्षणयुक्त व्यक्तियों के साथ-साथ कुपोषित बच्चों और दस्त रोग से पीड़ित मरीजों को चिह्नित करेंगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें