ब्रेकिंग

स्वास्थ्य विभाग का बड़ा अभियान

स्कूली वाहनों के विरुद्ध चलाया गया सघन प्रवर्तन अभियान

सरकारी प्रसव केंद्रों पर निःशुल्क सुविधा, रक्त चढ़ाने की जरूरत होगी कम

मूल्यांकन दर सूची निर्धारण के सम्बंध में बैठक सम्पन्न

शिक्षकों को मिली रू. 05 लाख तक की स्वास्थ्य सुरक्षा

Ad

अवैध क्लीनिक, नर्सिंग होम और पैथोलॉजी केंद्र सील : स्वास्थ्य विभाग का बड़ा अभियान

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Jul 8, 2026

बहराइच। जिले में बिना पंजीकरण और मानक के चल रहे अवैध क्लीनिक, नर्सिंग होम और पैथोलॉजी केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर कई अवैध स्वास्थ्य केंद्रों की जांच की। जांच में मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर टीम ने मौके पर डा.मसूब आलम, थायो केयर कलेक्शन सेंटर नवाबगंज, कासिम क्लीनिक डा.महमूद आलम, डा.अक्तर रईस अहमद अंसारी, डा.मो.इसराईल, डा.मेराज अहमद अंसारी हिन्द केयर क्लीनिक, डा.मुस्ताक, जनता क्लीनिक को नोटिस दिया गया। जबकि लवकुश मेडिकल क्लीनिक व वर्मा पैथालोजी सेंटर को सीज किया गया। सीएमओ डॉ. संजय सिंह ने बताया कि मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाले अवैध संचालकों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने सील किए गए केंद्रों के संचालकों के खिलाफ विधिक कार्रवाई भी शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और लैब संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे केवल पंजीकृत और मान्यता प्राप्त स्वास्थ्य केंद्रों से ही इलाज कराएं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें