ब्रेकिंग

डूबे बुजुर्ग की तलाश में पुलिस और प्रशासन प्रयास में

सेनानी उत्तराधिकारियों ने ढींगरा को स्वतंत्रता संग्राम का महान क्रांतिकारी बताया

डीएम, एसपी की उपस्थिति में भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न

समाधान दिवस पर 89 शिकायतों में से 11 का हुआ निस्तारण

किसी भी आपातिक स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद

Ad

तहसील कैसरगंज में अधिवक्ताओं के लिए निर्मित होगा सभागार : डीएम, एसपी की उपस्थिति में भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Aug 17, 2026

बहराइच। तहसील कैसरगंज के पुराने तहसील भवन में अधिवक्ताओं के लिए 88.30 लाख रुपये की लागत से एक नया कक्ष व सभागार बनाया जाएगा। यह परियोजना एमएलसी पदमसेन चौधरी के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत स्वीकृत की गई है। पुरानी तहसील परिसर में एमएलसी पदमसेन चौधरी, विधायक कैसरगंज आनन्द कुमार यादव, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव की उपस्थिति में भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस परियोजना से कैसरगंज तहसील में लंबे समय से अधिवक्ताओं को बेहतर सुविधाओं की कमी पूरी होने की उम्मीद है। यह भवन अधिवक्ताओं और वादकारियों दोनों के लिए अधिक व्यवस्थित और सुविधाजनक स्थान प्रदान करेगा। भूमि पूजन के अवसर पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि सरकारी योजनाओं का उद्देश्य आम जनता के साथ-साथ विभिन्न वर्गों को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने और इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने पर जोर दिया। भूमि पूजन के दौरान एसडीएम प्रशांत नायक, जिले के अन्य प्रशासनिक अधिकारी, तहसील कर्मचारी और बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनोद सिंह विसेन ने इस निर्माण को एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि इससे अधिवक्ताओं के साथ-साथ वादकारियों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह विशेन, ज्ञान बाबू वर्मा, महामंत्री वीरेश कुमार पांडेय और पूर्व अध्यक्ष गंगाधर मिश्रा सहित अन्य अधिवक्ता, कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग के सहा.अभि. भैरव प्रसाद मिश्रा, अवर अभि. अमित कुमार व सचिन वर्मा सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें