ब्रेकिंग

संस्थान महिलाओं को रोजगारपकर प्रशिक्षण देकर बना रहा आत्मनिर्भर

तहसीलदार नानपारा की अगुवाई में राजस्व टीम ने की कार्रवाई

सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाएः दिनेश प्रताप

कार व तीन मोबाइल बरामद

संचालन रामदीन गौतम संगठन उपाध्यक्ष ने किया

Ad

प्रभारी मंत्री ने की विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा : सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाएः दिनेश प्रताप

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Aug 13, 2026

बहराइच। राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच दिनेश प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में विभागवार समीक्षा कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया। बैठक में प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी जनप्रतिनिधियों से समन्वय कर विभाग की पूर्ण योजनाओं का शिलान्यास सांसद, एमएलसी, विधायक व जनप्रतिनिधिगण से करायें साथ ही संचालित विभागीय योजनाओं की प्रगति एवं उपलब्धियां भी उनके साथ साझा करते रहें। उन्होनें अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना, परियोजनाओं के सम्बन्ध शासन स्तर से प्राप्त होने वाले शासनादेशों की जानकारी भी देते रहें। बैठक में प्रभारी मंत्री ने स्वास्थ्य, लोक निर्माण, पशुपालन, उद्यान, आवासीय योजनाओं, विभिन्न प्रकार की पेंशन एवं छात्रवृत्ति सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए नाव एवं नाविकों का पूर्व चिन्हांकन कर सूची तैयार की जाए तथा इसकी जानकारी संबंधित जनप्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराई जाए, जिससे आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में सांसद बहराइच डॉ आनन्द कुमार गोंड़, एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी एवं पदमसेन चौधरी, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, महसी के सुरेश्वर सिंह, नानपारा के राम निवास वर्मा, बलहा की श्रीमती सरोज सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार निषाद, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह व ग्रामीण के दुर्गा प्रसाद, मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय कुमार, जिला विकास अधिकारी राज कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

संभावित बाढ़ के दृष्टिगत सभी तैयारियां समय से करें पूर्ण: प्रभारी मंत्री

तहसील प्रशासन को भ्रमणशील रहने के दिये गये निर्देश

संवेदनशील स्थलों एवं तटबंधो की करते रहे निगरानी

बहराइच। राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच दिनेश प्रताप सिंह ने संभावित बाढ़ के दृष्टिगत राहत एवं बचाव कार्यों केे लिए की गई तैयारियों की समीक्षा के लिए जनपद की समस्त तहसीलों केे उप जिलाधिकारियों व पुलिस क्षेत्राधिकारियों के साथ वर्चुचली बैठक की। कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिया गया कि नियमित रूप से क्षेत्र का भ्रमण करें। कानून एवं शान्ति व्यवस्था को प्रभावित करने से सम्बन्धित छोटीे से छोटी शिकायत को नज़र अन्दाज़ न करें। विशेषकर भूमि से सम्बन्धित विवादों में विशेष सतर्कता बरती जाय। सम्बन्धित अधिकारी मौके पर शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण करें ताकि आमजन को अनावश्यक भागदौड़ न करनी पड़े।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें