ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

बेटी का इलाज कराने पहुंचे युवक की जेब से उचक्कों ने उड़ाई 10 हजार नगदी : कब्रितान की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर दबंगों का हमला

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Aug 13, 2025

बहराइच। बेटी का इलाज कराने मेडिकल कालेज पहुंचे युवक की नगदी उचक्कों ने जेब से उड़ा दी। जब उसे नगदी गायब होने का एहसास हुआ तो वह अवाक रह गया। घटना शहर के महाराजा सुहेलदेव मेडिकल कालेज अन्तर्गत बुधवार अपराहन की है। जनपद के कोतवाली देहात अन्तर्गत हैदर सिसई निवासी शिव गोविन्द सिंह की बेटी चाहत 10 वर्ष की तबियत मंगलवार बीती रात्रि अनाचक खराब हो गई। जिस पर वह बेटी को रात्रि में लेकर चिल्डेªन वार्ड में भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने बेटी की कुछ जांच लिखी थी। जिस पर वह पैथालोजी जांच कराने पहुंचे थे। तभी भीड़ का फायदा उठाकर लाइन में लगे होने के दौरान उनकी जेब से उचक्कों ने 10 हजार की नगदी उड़ा दी। नगदी गायब होने के चलते युवक परेशान देखा गया। पीड़ित द्वारा घटना की तहरीर देने के संबंध में जानकारी नहीं प्राप्त हो सकी।

कब्रितान की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर दबंगों का हमला

पुलिस ने सात के विरूद्ध किया मामला दर्ज

कैसरगंज, बहराइच। कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर जांच करने पहुंची टीम के समाने ही जमीन पर काबिज दबंगों ने शिकायतकर्ताओं व ग्रामीणों तथा महिलाओं के साथ मारपीट शुरू कर दी। दबंगों ने गाली गलौज देते हुए ग्रामीणों को मारापीटा। जिसमें कुछ महिलाओं को चोटे आई। गांव निवासी व्यक्ति की लिखी शिकायत पर कैसरगंज पुलिस ने पांच नामजद लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है। मामला कोतवाली कैसरगंज अन्तर्गत ग्राम बैराकाजी का है। जहां कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत ग्रामीणों ने की थी। जिस पर बीते मंगलवार को जांच टीम पहुंची थी। तभी जांच के दौरान ही जमीन पर काबिज दबंगों ने ग्रामीणों के साथ मारपीट कर हमला कर दिया था। हमले के चलते कुछ ग्रामीण व महिलाएं चोटिल हो गई थी। गांव निवासी अब्दुल वाहिद पुत्र बाबू की तहरीर पर कैसरगंज पुलिस ने मुअसं. 248/25 धारा 115 (2), 352, 351 (3), 301, 191 (2) बीएनएस के तहत रफी अहमद पुत्र खलील अहमद, तुफैल अहमद पुत्र सना उल्ला, अकरम पुत्र शकी उल्ला, मासूम व अजमत अली पुत्रगण महबूब, मुईज पुत्र मुकीम व मोनिस पुत्र तुफैल के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें