इमिग्रेशन पर तैनात उपनिरीक्षक आशुतोष दुबे को किया गया सम्मानित : विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों में खुशी का माहौल
Kunwar Diwakar Singh
Sun, Aug 16, 2026
रूपईडीहा, बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रूपईडीहा इमिग्रेशन कार्यालय में तैनात उप निरीक्षक आशुतोष दुबे को उनके उत्कृष्ट सेवाकाल एवं सराहनीय कार्यों के लिए वर्ष 2026 के अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत सरकार के गृह मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा सेवा अभिलेख के आधार पर अति उत्कृष्ट सेवा पदक एवं उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची जारी की गई। इसी सूची में रूपईडीहा इमिग्रेशन कार्यालय में तैनात उप निरीक्षक आशुतोष दुबे का नाम भी शामिल है। भारत-नेपाल सीमा पर इमिग्रेशन व्यवस्था में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने वाले उप निरीक्षक आशुतोष दुबे को यह सम्मान मिलने से विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों में खुशी का माहौल है। उनके सम्मान को कर्तव्यनिष्ठा, बेहतर कार्यप्रणाली और उत्कृष्ट सेवा के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन