ब्रेकिंग

लखनऊ में दर्ज हैं बाइक चोरी के आठ मुकदमे, भेजे गए जेल

भवन व परिसर की साफ-सफाई व अभिलेखों के रख-रखाव का लिया जायजा

सफाई अभियान संचालित करने तथा हेल्थ कैम्प लगाये जाने के दिये निर्देश

सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित

मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग

Ad

डीएम ने तहसील महसी का किया औचक निरीक्षण : भवन व परिसर की साफ-सफाई व अभिलेखों के रख-रखाव का लिया जायजा

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Sep 21, 2026

बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व शासन के निर्देशानुसार राजस्व वादों के समयबद्ध निस्तारण के साथ-साथ जनशिकायतों व समस्याओं का समयबद्ध रूप से गुणवत्तापरक निस्तारण, तहसील आने वाले फरियादियों की सुविधाओं, अभिलेखों केे रख-रखाव, पार्किंग, सुरक्षा, सी.सी.टी.वी. कैमरों की स्थापना, तहसील भवन व परिसर की साफ-सफाई इत्यादि का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने तहसील महसी का निरीक्षण किया। तहसील के निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधिवक्ता शिष्टमण्डल केे साथ शिष्टाचार भेंट भी की। तहसील के निरीक्षण के दौरान डीएम श्री पाण्डेय ने तहसील परिसर व तहसील भवन की साफ-सफाई व्यवस्था का जायज़ा लिया। तहसील के विभिन्न पटलों का निरीक्षण करते हुए डीएम ने अभिलेखों के रख-रखाव की जानकारी लेते हुए धारा-24 से सम्बन्धित वाद रजिस्टर, जीपीएफ पासबुक, नजूल रजिस्टर, उपयोगिता प्रभार रजिस्टर, वसूली रजिस्टर, अंश निर्धारण, भू लेख रजिस्टर, ऑन लाइन पोर्टल पर राजस्व ग्राम सम्पत्ति रजिस्टर, निर्वाचन, बैंक बंधक परवाना इत्यादि अभिलेखों का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। डीएम ने निर्देश दिया कि तहसील आने वाले फरियादियों सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराया जाय, अभिलेखों का रख-रखाव सुव्यवस्थित रखा जाय, पार्किंग, सुरक्षा, सी.सी.टी.वी. कैमरों की क्रियाशीलता बनायी रखा जाय, तहसील भवन व परिसर की साफ-सफाई को बनाये रखें तथा सभी पीठासीन अधिकारी समयबद्धता के साथ कोर्ट पर बैठकर मानक के अनुसार वादों का निस्तारण सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी राजेश कुमार अग्रवाल सहित तहसील प्रशासन के अन्य अधिकारी व पटल सहायक मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें