ब्रेकिंग

घेराबंदी कर दबोचे गए गांजा तस्कर

हरेंद्र कुमार मिश्रा ने संभाला थाना रूपईडीहा का प्रभार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सीडीओ सुनील कुमार धनवंता को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

ग्रामीणों में दहशत

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने शुरू की तैयारियां

Ad

नवाबगंज में चोरों का आतंक, 3 दिन में 3 वारदातें : थानाध्यक्ष के पदभार संभालते ही महादेवा, रामनगर सेमरा में चोरी, बाजार से बाइक गायब

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Jul 16, 2026

कानून व्यवस्था पर सवाल जनता बोली पुलिस की गश्त कहां है?

नवाबगंज, बहराइच। थाना नवाबगंज क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने आम जनता की चिंता बढ़ा दी है। महज तीन दिनों के भीतर चोरी और वाहन चोरी की कई घटनाएं सामने आने के बाद कानून व्यवस्था को लेकर तरह-तरह के सवाल उठने लगे हैं। 13 जुलाई को नए थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार यादव के पदभार ग्रहण करने के बाद उसी रात महादेवा क्षेत्र में चोरी’ की घटना हुई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। 14 जुलाई को रामनगर सेमरा क्षेत्र में चोरी’ की एक और घटना हुई। 15 जुलाई को नवाबगंज के ’साप्ताहिक बाजार से एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई। मोटरसाइकिल स्वामी ’हरबंशपुर जनपद श्रावस्ती’ के निवासी हैं। पीड़ितों का कहना है कि अभी तक चोरी की घटनाओं का कोई ठोस सुराग नहीं’ मिल पाया है। लगातार हो रही घटनाओं के चलते क्षेत्र की जनता में असंतोष बढ़ रहा है। लोगों का कहना है कि तीन दिनों में लगातार हुई घटनाएं पुलिस के सामने बड़ी चुनौती बनकर उभरी हैं। क्षेत्रवासियों ने पुलिस विभाग से चोरी की घटनाओं के शीघ्र खुलासे और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें