ब्रेकिंग

मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, छह से अधिक घायल

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का हुआ शुभारम्भ

क्षेत्र के चौकीदारों को सराहनीय कार्य के लिए किया सम्मानित

शिक्षा जगत में शोक की लहर

उपलब्ध उत्पादों के बारे में ली जानकारी

Ad

एसपी ने फीता काटकर नवनिर्मित पुलिस चौकी का किया लोकार्पण : क्षेत्र के चौकीदारों को सराहनीय कार्य के लिए किया सम्मानित

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Jul 26, 2026

बहराइच। पुलिस अधीक्षक द्वारा रविवार को थाना कैसरगंज क्षेत्रान्तर्गत नवनिर्मित पुलिस चौकी हरनी बाजार का संभ्रांत नागरिकों की उपस्थिति में विधि-विधान से पूजा-अर्चना उपरांत फीता काटकर लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने कहा कि नई पुलिस चौकी स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा, त्वरित पुलिस सहायता एवं प्रभावी कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस चौकी के संचालन से क्षेत्र में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति बढ़ेगी, आपातकालीन परिस्थितियों में आमजन को शीघ्र सहायता उपलब्ध होगी तथा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों पर प्रभावी निगरानी रखने में भी सहायता मिलेगी। लोकार्पण कार्यक्रम के उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्र के चौकीदारों को उनके सराहनीय कार्य एवं पुलिस व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी कैसरगंज धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक कैसरगंज राज कुमार पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण, चौकीदार, ग्रामीणजन एवं क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें