24 सहायिकाओं व 01 आंगनबाड़ी कार्यकत्री को मिला नियुक्ति पत्र : तहसील सभागार पयागपुर में आयोजित हुआ नियुक्ति पत्र वितरण समारोह
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Jul 17, 2026
बहराइच। तहसील पयागपुर सभागार में आयोजित नियुक्ति पत्र समारोह में विधायक सुभाष त्रिपाठी द्वारा विधानसभा क्षेत्र पयागपुर अन्तर्गत समाहित बाल विकास परियोजना विशेश्वरगंज, हुजूरपुर, पयागपुर एवं जरवल के नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। नियुक्त पत्र वितरण समारोह में बाल विकास परियोजना विशेश्वरगंज से 10 सहायिकाओं को, हुजूरपुर से 9 सहायिकाओं को पयागपुर से 4 सहायिकाओं व 1 आंगनवाड़ी कार्यकत्री को जबकि जरवल की 1 कुल 24 सहायिकाओं एवं 01 आंगनवाड़ी कार्यकत्री को नियुक्ति पत्र तथा 10 आंगनबाड़ियों को विभाग द्वारा प्राप्त मोबाइल फोन का वितरण किया गया। इस अवसर पर बीजेपी जिला उपाध्यक्ष उमा शंकर तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष चन्द्रदेव त्रिपाठी, कपीश सिंह व ललित सिंह, ग्राम प्रधान बसंतपुर, ग्राम प्रधान दुहलवा, बार एसोसिएशन पयागपुर अध्यक्ष एडवोकेट शिवराम शुक्ला तथा तहसीलदार पयागपुर अंबिका चौधरी, नायब तहसीलदार सौरभ सिंह, सीडीपीओ हुजूरपुर विमल कुमार सिंह, विशेश्वरगंज की दीपा गुप्ता, पयागपुर तथा संबंधित बाल विकास परियोजनाओं की मुख्य सेविकाएं साधना द्विवेदी, आयुषी चौधरी, प्रधान सहायक सुनील श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन