महिला वनकर्मियों को प्रदान की गई स्कूटी : महिला वनकर्मियों के अलावा अन्य वनकर्मियों को 100 टार्च, 100 रेनकोट किया गया वितरित
Kunwar Diwakar Singh
Sat, Jul 25, 2026
बिछिया, बहराइच। महिला सुरक्षा एवं नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य एवं वन्य जीवों की सुरक्षा एवं महिला वनकर्मियों को वन क्षेत्र में गश्त हेतु कतर्नियघाट, मुर्तिहा, धर्मापुर, निशानगाड़ा, सुजौली, ककरहा, मोतीपुर की सात महिला वनकर्मियों को इलेक्ट्रिक स्कूटी दी गयी। लखनऊ के सरोजनी नगर से बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह के द्वारा कतर्नियघाट के इको अवेयरनेस सेंटर पर वनकर्मियों का प्रोत्साहन/सम्मान समारोह के दौरान महिला वनकर्मियों के अलावा अन्य वनकर्मियों की टीम को 100 टार्च, 100 रेनकोट भी वितरित किया गया। श्री पीताम्बरा बगलामुखी सिद्ध पीठ उत्तराखंड ट्रस्ट के सहयोग से विधायक ने अपनो हाथों इनका वितरण किया। इससे भीषण बरसात में वनकर्मी को जंगल मे सुरक्षित गश्त करने में मदद मिलेगी। कतर्नियघाट डीएफओ अपुर्व दीक्षित की उपस्थित में उन्हें यह सम्मान दिया गया। विधायक राजेश्वर सिंह ने बताया कि कतर्नियघाट के नेचर की तारीफ की। वाटर पम्प दिया गया। कई जगहों पर वाटर होल बनवाया है। इस दौरान श्री पीतांबरा बगलामुखी सिद्ध पीठ ट्रस्ट उत्तराखंड अम्बिका मिश्रा, कतर्नियघाट वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़, डिप्टी रेन्जर मयंक पांडेय, वन दरोगा राधे श्याम सहित वनकर्मियों की टीम उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन