सीएम दौरे को लेकर सीडीओ ने नोडल अधिकारियों के साथ की बैठक : कोई भी लापरवाही क्षम्य नही होगी
Kunwar Diwakar Singh
Sun, Jul 19, 2026
बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का 21 जुलाई को जनपद का भ्रमण प्रस्तावित है जिसके दौरान मुख्यमंत्री द्वारा जनपद की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास एवं जनसभा का आयोजन रामलीला मैदान ग्राम बेडनापुर, विकास खण्ड तेजवापुर में किया जाना प्रस्तावित है। जिसके दृष्टिगत विकास भवन सभागार में मुख्य अधिकारी सुनील कुमार धनवंता की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गयी। बैठक में सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी तैनाती के सम्बंध में चर्चा की गयी। उन्होनें सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जन कल्याणकारी प्रदर्शनी समय से तैयार कर ली जाय। इसके साथ ही नोडल अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जिसकी जहां ड्यूटी लगी हो वह स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर लें। कोई भी लापरवाही क्षम्य नही होगी। सीडीओ ने सम्बन्धित अधिकारियों की निर्देश दिया कि सभी विभाग अपने योजनाओं की होर्डिग व स्टैण्डी लगाना सुनिश्चित कर लें। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, नगर मजिस्टेट राजेश प्रसाद, डीडीओ राज कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय कुमार, पीडी डीआरडीए मनीष कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन