ब्रेकिंग

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई चीनी मिल के वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक

तहसील में 02 अतिरिक्त नायब तहसीलदार की तैनाती की मांग

अपराधियों के विरुद्ध प्रचलित मुकदमों पर विशेष चर्चा करते हुए ट्रायल को गति देने के दिये निर्देश

24 चांदपुरा व 28 को लेबर अड्डा छावनी बाज़ार में आयोजित होगा शिविर

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला उद्योग बन्धु, श्रम बन्धु व जिला टास्क फोर्स बालश्रम समिति की बैठक

Ad

समय से चीनी मिल का संचालन सुनिश्चित कराया जायः डीएम : डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई चीनी मिल के वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Sep 24, 2026

बहराइच। आयुक्त, गन्ना एवं चीनी/निबन्धक, सहकारी गन्ना एवं चीनी मिल समितियां उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार पेराई सत्र 2026-27 हेतु अपने क्षेत्र से गन्ना आवंटन के सम्बन्ध में गन्ना समितियों/चीनी मिल समितियों में वार्षिक सामान्य निकाय (ए.जी.एम.) की बैठक आहूत किये जाने के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी/अध्यक्ष, श्रावस्ती किसान सहकारी चीनी मिल्स लि., नानपारा राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में वार्षिक सामान्य निकाय (ए.जी.एम.) की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए डीएम श्री पाण्डेय ने गन्ना कृषकों को आगामी पेराई सत्र के लिए शुभकामनाएं देते हुए सचिव/प्रधान प्रबन्धक श्रीमती यादव भूमिका राजबहादुर को निर्देशित किया कि कृषक हित में मिल के मेन्टेनेन्स व रिपेयर कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराते हुए समय से मिल का संचालन सुनिश्चित कराया जाय। डीएम ने गन्ना उठान की व्यवस्था के लिए जेम पोर्टल के माध्यम से अच्छे ट्रांसपोर्टरों का चयन करने का निर्देश दिया जिससे कृषकों को गन्ना परिवहन में कोई असुविधा न हो तथा चीनी रिकवरी भी बेहतर रहे। डीएम द्वारा जिला गन्ना अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला को निर्देशित किया गया कि गन्ना विकास परिषद के माध्यम से क्षेत्र के गन्ना किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाली प्रजाति की बुआई के लिए प्रेरित किया जाय। विधायक नानपारा राम निवास वर्मा ने गन्ना किसानों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण कराये जाने का सुझाव दिया गया। इस अवसर पर चीनी समस्त के संचालकगण, डेलीगेट्स व चीनी मिल के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें