ब्रेकिंग

शातिर एवं संवेदनशील बंदियों पर सतत निगरानी रखी जाए

सीएचची विशेश्वरगंज, महसी रिसिया के अधीक्षक को चेतावनी पत्र जारी

लगातार बारिश व चक्रवात से भारी तबाही

जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से सावधानी बरतने की अपील

दो ब्लॉकों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू

Ad

गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल झिंगहा घाट का डीएम, एसपी ने किया निरीक्षण : भारी बारिस के बीच श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था का लिया जायजा

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Sep 25, 2026

बहराइच। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा शुक्रवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल झिंगहा घाट पहुंचकर आसपास की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने तथा घाट पर लगातार निगरानी बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्र, क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार सहित संबंधित राजस्व अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें