सत्ता के लालच में सहयोगी दल लगातार बदल रहे पालाः पंकज चौधरी : कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव तैयारियों पर भी की चर्चा
Kunwar Diwakar Singh
Mon, Jul 13, 2026
चुनाव से पहले बिखर जाएगा इंडी गठबंधन
बहराइच। एक दिवसीय दौरे पर बहराइच पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के सबका विकास कर रही है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए सहयोगी दल एक-दूसरे पर ही आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चौधरी ने दावा किया कि चुनाव से पहले इंडी गठबंधन बिखर जाएगा। उन्होंने कहा कि सत्ता के लालच में सहयोगी दल लगातार पाला बदल रहे हैं। दौरे के दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी चुनावों की तैयारियों पर भी चर्चा की। महसी विधायक सुरेश्वर सिंह व पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी सहित तमाम अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। जिला कार्यालय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपने संबोधन में राम जन्मभूमि गबन पर बोले जो भी दोषी होगा वह बच नहीं पाएगा। छोटा हो या बड़ा किसी को बख्शा नहीं जाएगा। अब ऐसी घटनाएं न हो, ऐसा तंत्र बन रहा है। इस दौरान तमाम भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन