ब्रेकिंग

अभियुक्त विशाल मिश्रा मुकदमों में वांछित एवं फरार चल रहा था।

कर्मचारियों एवं पेंशनर्स की समस्याओं से भी हुई रू-ब-रू

आजीवन सदस्यों ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

डिवाइन पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ साइबर जागरूकता कार्यक्रम

एसडीएम ने बच्चों का शैक्षणिक स्तर परखा

Ad

आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में की जनसुनवाई : कर्मचारियों एवं पेंशनर्स की समस्याओं से भी हुई रू-ब-रू

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Aug 21, 2026

बहराइच। आयुक्त देवीपाटन मण्डल गोण्डा श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की उपस्थिति में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें एवं समस्याएं आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत की गईं। फरियादियों ने अपनी समस्याओं से आयुक्त को अवगत कराया। आयुक्त ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक रूप से राहत मिलना सुनिश्चित किया जाए। कलेक्ट्रेट सभागार में ही आयुक्त ने कर्मचारियों एवं पेंशनरों की विभागीय एवं पेंशन संबंधी समस्याओं की भी सुनवाई की। पेंशन, जीपीएफ एवं अन्य देयकों के लंबित भुगतान से संबंधित शिकायतों पर उन्होंने संबंधित कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया कि सभी लंबित देयों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर संयुक्त विकास आयुक्त राकेश पाण्डेय तथा जनपद के कार्यालयाध्यक्ष एवं आहरण वितरण अधिकारी मौजूद रहे।

राजकीय इन्दिरा उद्यान में निर्मित सिंथेटिक पाथ-वे का आयुक्त ने किया उदघाटन

बहराइच। आयुक्त देवीपाटन गोण्डा श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल ने जनपद के एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम अन्तर्गत राजकीय इन्दिरा उद्यान, बहराइच में विनियमित क्षेत्र अन्तर्गत रू. 113.00 लाख की लागत से निर्मित 460 मी. सिंथेटिक पाथ-वे का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, संयुक्त विकास आयुक्त राकेश पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, अधि.अभि., लोक निर्माण विभाग, निर्माण खण्ड-1 अमर सिंह, उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी, राजकीय इन्दिरा उद्यान के प्रभारी पंकज वर्मा व अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें