ब्रेकिंग

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक

रामगांव थाना क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव की घटना

दानराशि की चोरी रामभक्तों की आस्था और भावनाओं को गहरा आघात पहुंचाया है

कोतवाली नगर पुलिस नें बीते दिनों हुई दो चोरियों का किया खुलासा

बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस, खोखा व नगदी बरामद

Ad

: 20 मई से 15 जून तक बन्द रहेंगे जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्र

राशन वितरण व सामुदायिक गतिविधियां बदस्तूर रहेंगी जारी
बहराइच। जिला कार्यक्रम अधिकारी राज कपूर ने बताया कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित विद्यालयोंध्मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों मे 20 मई से 15 जून तक ग्रीष्मावकाश रहेगा। चूंकि अधिकांश विद्यालयों में ही आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन होने तथा आंगनबाड़ी केन्द्रो पर आने वाले बच्चे प्राथमिक विद्यालय के बच्चो से भी छोटे आयु के होते हैं, इसलिए छोटे बच्चों को तेज धूप एवं गर्मी से राहत दिलाए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी ने 20 मई से 15 जून तक आंगनबाड़ी केन्द्रों को बन्द रखने की अनुमति प्रदान की है। परन्तु अवकाश अवधि में समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्री, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं द्वारा लाभार्थियों को ड्राई राशन वितरण, पोषण ट्रैकर पर आधार सत्यापन, राशन वितरण, वजन तथा गृह भ्रमण सहित सामुदायिक गतिविधियों सहित अन्य शासकीय कार्यो का निष्पादन पूर्ववत् किया जायेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें