: ब्लाक प्रमुख संघ के अध्यक्ष बने अजीत प्रताप सिंह, ममता पाण्डेय व जय प्रकाश सिंह बने महामंत्री
Admin
Tue, Sep 17, 2024
सुरेश्वर सिंह विधायक महसी बने संरक्षक
बहराइच। जनपद में ब्लाक प्रमुख संघ की जिला इकाई का गठन सम्पन्न हो गया। जिससे हुजूरपुर के ब्लाक प्रमुख अजीत प्रताप सिंह को जिला अध्यक्ष चुना गया। जबकि ममता पाण्डेय ब्लाक प्रमुख तजवापुर व जय प्रकाश सिंह ब्लाक प्रमुख नवाबगंज जिला महामंत्री चुने गये। सोमवार को जनपद के ब्लाक प्रमुखों की बैठक लेजर रिसार्ट में सम्पन्न हुई। बैठक में महसी विधायक सुरेश्वर सिंह को प्रमुख संघ का संरक्षक मनोनीत किया गया। अध्यक्ष पद पर अजीत प्रताप सिंह को चुना गया। जबकि महामंत्री पद के लिए ममता पाण्डेय व जय प्रकाश सिंह को सर्व सम्मत से चुना गया। अन्य पदाधिकारियों में वंदना पाण्डेय प्रमुख विशेश्वरगंज, अभिषेक वर्मा प्रमुख मिहीपुरवा, विजय कुमार वर्मा ब्लाक प्रमुख बलहा उपाध्यक्ष पद के लिए चुने गये। रीना जायसवाल प्रमुख रिसिया को कोषाध्यक्ष। जबकि संदीप सिंह प्रमुख कैसरगंज व हरीराम आर्य को मत्री पद पर मनोनीत किया गया। कार्यकारणी सदस्यों में कृष्णा देवी प्रमुख महसी, रेनू सिंह प्रमुख फखरपुर, गीता देवी, दीपेन्द्र वर्मा व सरिता यज्ञसैनी को चुना गया। अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि सभी पदाधिकारियों व सदस्यगण संगठन को मजबूत करते हुए जनता के हित में कार्य करेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन