ब्रेकिंग

घेराबंदी कर दबोचे गए गांजा तस्कर

हरेंद्र कुमार मिश्रा ने संभाला थाना रूपईडीहा का प्रभार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सीडीओ सुनील कुमार धनवंता को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

ग्रामीणों में दहशत

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने शुरू की तैयारियां

Ad

सीएम योगी आदित्यनाथ का संभावित आगमन 21 को : मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने शुरू की तैयारियां

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Jul 16, 2026

बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संभावित आगमन 21 जुलाई को है। जिसको लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। गुरूवार को भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह के साथ लोक निर्माण विभाग और तहसील के अधिकारियों ने तेजापुर स्थित रामलीला मैदान का निरीक्षण किया। अधिकारियों के अनुसार दो दिन बाद हेलीपैड का निर्माण भी शुरू हो जाएगा। स्थानीय नेताओं और जनता को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री के दौरे से जिले को विकास और कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर नई सौगातें मिलेंगी। कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए प्रशासनिक स्तर पर बैठकें लगातार जारी हैं। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी प्लान तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें