बाढ़ से पूर्व संवेदनशील क्षेत्रों में आयोजित हो रहीं बाढ़ चौपाल : गांव-गांव दस्तक देकर लोगों को जागरूक कर रहा प्रशासन
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Jul 24, 2026
बहराइच। संभावित बाढ़ से पूर्व तहसील नानपारा के बाढ़ हेतु संवेदनशील क्षेत्रों में जन-धन की हानि को न्यून से न्यूनतम करने, ग्राम स्तर पर बाढ़ सुरक्षा समिति का गठन करते हुए समिति के सदस्यों का नाम, पता व मोबाइल नम्बर संग्रहीत करने तथा बाढ़ से बचाव व समस्याओं के निराकरण हेतु शासन एवं जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी के नेतृत्व में गांव-गांव राहत चौपाल/जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। एसडीएम द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए रोस्टर जारी कर अधिकारियों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गर्दं हैं। जिससे प्रत्येक संवेदनशील गांव तक प्रशासन की पहुंच सुनिश्चित हो सके। निर्धारित रोस्टर के अनुसार 23 से 29 जुलाई तक शिवपुर एवं नानपारा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में क्रमवार बाढ़ चौपाल लगातार आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन