25,000 रूपये का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार : अभियुक्त विशाल मिश्रा मुकदमों में वांछित एवं फरार चल रहा था।
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Aug 21, 2026
बहराइच। थाना दरगाह शरीफ पुलिस ने 25,000 रूपये के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष दरगाह शरीफ अमितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम दिनांक 16.08.2026 को चेकिंग कर रही थी। तभी चेकिंग अभियान के दौरान 02 संदिग्ध व्यक्तियों विशाल मिश्रा पुत्र बच्चूलाल मिश्रा निवासी गिलौला बाजार, श्रावस्ती एवं रफीक पुत्र अतीउल्ला निवासी तिलकपुर चौराहा, गिलौला बाजार, श्रावस्ती को कुल 9.44 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना दरगाह शरीफ पर मुकदमा पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त रफीक को विधिक प्रक्रिया अनुरूप न्यायालय रवाना किया गया था। जबकि अभियुक्त विशाल मिश्रा उपरोक्त दोनों मुकदमों में वांछित एवं फरार चल रहा था। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा उक्त वांछित फरार अभियुक्त विशाल मिश्रा पर 25,000 रूपये का इनाम घोषित करते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में दिनांक 21.08.2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र झिंगहाघाट बाईपास से उक्त अभियोगों में वांछित एवं इनामिया फरार अभियुक्त विशाल मिश्रा उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास है। गिरफ्तार विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया गया।
हत्या के मुकदमें का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
बहराइच। थाना बौण्डी पुलिस ने हत्या के मुकदमें का वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। दिनांक 25.06.2026 को वादी प्रमोद पुत्र रामदास निवासी ग्राम राजारेहुवा थाना बौण्डी द्वारा सूचना दी गयी कि उसके पुत्र नन्द किशोर उर्फ सोनू के साथ विपक्षी नरेन्द्र पाल पुत्र मैकूलाल उम्र करीब 32 वर्ष निवासी ग्राम मोकला रायगढ़ बेहड़ा थाना हुजूरपुर व उसके साथी ने मारपीट की और भाग गये जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। उक्त के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बौण्डी में मुकदमा पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में शुक्रवार को अभियुक्त नरेन्द्र पाल को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरान्त न्यायालय रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन