ब्रेकिंग

डंपर चालक गंभीर रूप से घायल तेल टैंकर का चालक मौके से फरार

वृद्धजनों के साथ समय व्यतीत कर उनका उत्साहवर्धन किया

पालिका परिषद की बैठक में विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

नवप्रवेशित 05 बच्चों का स्वयं कराया नामांकन, बच्चों के साथ ग्रहण किया भोजन

आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने कब्जे में लिया

Ad

8341 शीशी कोडीन युक्त कफ सिरप और कैप्सूल बरामद : आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने कब्जे में लिया

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Jul 2, 2026

रूपईडीहा, बहराइच। रूपईडीहा पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में कोडीन युक्त कफ सिरप और कैप्सूल बरामद किए हैं। अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने नशीली दवाओं के कारोबारियों पर बड़ा प्रहार करते हुए रूपईडीहा पुलिस और औषधि निरीक्षक की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। ज्ञात हो कि अभियुक्त आदित्य कुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया गया था। जिसके कब्जे से 2349 बोतल नशीली कफ सिरप, 12,145 कैप्सूल तथा अन्य नशीली दवाएं बरामद हुईं थी। आरोपी से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दूसरे थाना क्षेत्र में स्थित एक मेडिकल एजेंसी पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र स्थित शिवांश मेडिकल एजेंसी के एक अवैध गोदाम पर छापा मारकर कुल 8341 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद की गई। बरामद दवाओं में विभिन्न कंपनियों की कफ सिरप की हजारों शीशियां शामिल हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में नशीले कैप्सूल तथा बरामदगी में प्रयुक्त कार यूपी32 पी ई4438 को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। मामले में एक आरोपी अजय कुमार यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। अभियान में प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत के साथ उप निरीक्षक राहुल सरोज, उप निरीक्षक पद्मनाथ सिंह सहित रूपईडीहा थाने के कई पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें