ब्रेकिंग

नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर हुआ हादसा

सैकड़ों ग्रामीण लाभान्वित

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला पोषण समिति की बैठक

थाना समाधान दिवस का आयोजन

पीड़िता द्वारा एसपी से लगाई गई कार्रवाई की गुहार, थाना फखरपुर के एक गांव का मामला

Ad

बस व बाइक की आमने सामने भिड़न्त, दो युवकों की गई जान : नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर हुआ हादसा

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Jun 27, 2026

बहराइच। कोतवाली नानपारा क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब 2ः45 बजे नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर दोपहर एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। यह दुर्घटना नान्हूजोत मोड़ से लगभग 100 मीटर आगे हुई। जहां एक बस और बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। बस में करीब 30 यात्री सुरक्षित सवार थे। जिसमें बड़े, बुजुर्ग, महिलाएं व बच्चे शामिल थे। मृतकों की पहचान मोतीपुर थाना क्षेत्र के लोधनपुरवा पैरूआ निवासी 30 वर्षीय महेश पुत्र चन्द्रशेखर व 21 वर्षीय करण पुत्र सुखदेव के रूप में की गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। नानपारा से मिहींपुरवा की ओर जा रही बस यूपी 43एटी 1272 की विपरीत दिशा से नानपारा की ओर जा रही बाइक से टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना में शामिल बस को भी हिरासत में ले लिया गया है।

तेज रफ्तार टैªक्टर-ट्राली की ठोकर से बाइक सवार की मौत

बहराइच। थाना नानपारा क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार टैªक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक समीर अपने पीछे एक वर्ष का बेटा छोड़ गया। घटना नानपारा-शिवपुर मार्ग पर बंजारन टांडा स्थित पेट्रोल पम्प के सामने दोपहर करीब 2ः30 बजे हुआ। ईटों से लदी एक तेज रफ्तार टैªक्टर-ट्राली ने 30 वर्षीय समीर की बाइक मंे जोरदार ठोकर मार दी। जिससे वह ट्राली के पहिए के नीचे आ गए। जिससे उनकी तत्काल मौत हो गई। करीमबख्शपुरवा निवासी 32 वर्षीय समीर पुत्र जाहिद खां दवा लेने के लिए नानपारा जा रहे थे। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैªक्टर-ट्राली तेज गति से कोटवा की ओर जा रही थी। टक्कर के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें